फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी के तीन घरों में लगी भीषण आग, मिनटों में स्वाहा हो गई परिवारों की जीवनभर की कमाई

Wed, 15 Mar 2023 08:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी के मोरी में देर रात हुए अग्निकांड में तीन घरों की जमापूंजी मिनटों में स्वाहा हो गई। हादसे के दौरान घरों में लोग सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख लोग घरों से बाहर भागे। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे, लेकिन तब तक घरों का सारा सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
मकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नुराणू गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर नष्ट हो गए। आगजनी से यहां नकदी और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घंटों की मशक्कत की बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे करीब 79 हजार करोड़ का बजट, 16 मार्च तक ही चलेगा सत्र
विज्ञापन

 

मंगलवार रात्रि करीब दो बजे तीन आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड से तीन परिवारों की जीवन भर की कमाई मिनटों में खाक हो गई। आग की लपटें देखकर घरों में सो रहे सभी लोग घर से बाहर निकले। चिख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। क़ड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें