आज तड़के बागेश्वर जनपद के जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर बिलोना में भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त हा गया। घर में सो रहे एक व्यक्ति ने भागकर जान बचाई।
जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर बिलोना में हरीश चंद्र और उनके भाई जगदीश चंद्र का मकान है। आज सुबह भारी बारिश से उनका मकान ध्वस्त हो गया।
घटना के समय हरीश चंद्र मकान में सो रहे थे। मकान टूटने की अवाज सुनकर वह बाहर की ओर भाग। जैसे ही वह बाहर निकला मकान धराशायी हो गया। पीड़ित पड़ोस के घर में सिर छुपाने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।