फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर: अग्निकांड में डेढ़ लाख रुपए की नकदी और घर हुआ खाक, महिला झुलसी

Thu, 10 May 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमकेश्वर
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन

यमकेश्वर ग्राम पंचायत सरा में एक मकान में आग लगने से पूरा घर जल गया। हादसे में घर के अंदर सो रही एक महिला झुलस गई। उसे परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की सूचना पर तहसीलदार ने राजस्व पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। घटना में घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम सरा में बुधवार की रात को कवयित्री देवी (85) पत्नी हरिदत्त गौड़ वर्ष अपने मकान में सोई हुई थीं। गांव में बिजली न होने के कारण उन्होंने मोमबत्ती जलाई थी, जिसे बुझाना वह भूल गईं। इस बीच जलती मोमबत्ती पर कपड़ा गिर गया। कपड़े की आग पूरे मकान में फैल गई। मकान में लकड़ी का सामान अधिक होने के कारण घर धू-धू कर जलने लगा।

घर में आग की लपटें देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने सबसे पहले घर के अंदर मौजूद महिला कवयित्री देवी को बाहर निकाला। वह आग में झुलस गईं। 108 सेवा की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लोगों ने आग लगने की सूचना कोटद्वार फायर ब्रिगेड को भी दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।  
विज्ञापन

प्रधान बलवीर सिंह, ग्रामीण जगत सिंह नेगी और विनय चंदोला ने बताया कि आग की लपटों को देखकर किसी की भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। बताया कि इन दिनों महिला के बेटे और अन्य परिजन भी घर आए हुए हैं। रात को वे गांव में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में गए थे। हादसे में घर में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, करीब 25 जोड़ी बिस्तर व टीवी समेत खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद जखमोला ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक मो. रिजवान को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तहसील में देने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें