तेज धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है। विशेषतौर पर प्रदेश के मैदानी इलाकों में एक अप्रैल को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
2 of 7
राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
प्रदेश के मैदानी इलाके गर्मी की चपेट में हैं। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में तेज धूप के बीच दिन में घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। देहरादून में तापमान शनिवार को 36 डिग्री पार कर गया।
4 of 7
हरिद्वार में भी लगातार तापमान 36 डिग्री के आसपास ही चल रहा है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन अप्रैल तक गर्मी का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। पांच और छह अप्रैल को प्रदेशभर में बारिश होने की संभावना है। रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप की वजह से गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
6 of 7
वर्षवार अप्रैल का अधिकतम तापमान
2016 39
2015 34.4
2014 37.9
2013 36.5
2012 35.5