फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाय मम्मी' लिख होटल मैनेजमेंट छात्र ने लगाई फांसी

Thu, 23 Feb 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहरादून के जामुनवाला में होटल मैनेजमेंट के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में छात्र ने कहा है कि वह जिंदगी भर बोझ बनकर नहीं जीना चाहता। आखिर में बाय मम्मी लिखकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला निवासी पूर्व सैनिक कालू चंद का पुत्र वीरेंद्र चंद्र (22) नेहरू कॉलोनी स्थित एचआईटी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था।

बुधवार रात करीब 12 बजे वीरेंद्र परिजनों से बात कर सोने के लिए अपने कमरे में गया था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक उठा नहीं तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे की खिड़की से झांककर देखा गया। कमरे के अंदर वीरेंद्र पंखे पर लटका हुआ था। यह नजारा देखकर शोर मचा तो आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। प्रधान कमल धामी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ प्रेमनगर नरेश राठौड़ ने बताया कि खुदकुशी की घटना तड़के की है, क्याेंकि तीन बजे तक सब ठीक था। लाश के पास वीरेंद्र का सुसाइड नोट मिला, जिसमें जिंदगी से हारकर मरने की बात की गई है।

दस लाइन का सुसाइड नोट
मैं जा रहा हूं, जिंदगी भर बोझ बनकर नहीं रहना चाहता हूं। बहुत पैसे खर्च हो गए हैं मेरे ऊपर और मैं कुछ सीख भी नहीं पाया। मैं कुछ नहीं कर सकता, मैं हार चुका हूं, मैं नहीं जीना चाहता। बाय मम्मी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें