फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ठंड के बाद अब इन दो दिन पसीना छुड़ाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 29 Mar 2019 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शनिवार और रविवार गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी इलाकों में दिन में पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा। ऐसे में अगले दो दिनों में यह 35 से 36 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 

वहीं, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तापमान में बढ़ोत्तरी से उमस और गर्मी में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। रात को हालांकि तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें