मंगलवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से दूनवासियों को काफी राहत मिली। इससे पहले सुबह से निकली चटक धूप से पैदा हुई उमस और गर्मी ने लोगों को खूब रुलाया।
भारी बारिश की चेतावनी नहीं
उत्तराखंड में मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दून सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटे में प्रदेश को भारी बारिश से राहत रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
3.3 मिमि बारिश रिकॉर्ड
दूसरी ओर, राजधानी दून में सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम सात बजे तक 3.3 मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी राजधानी दून में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)