फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि: हॉस्टल में चले लात-घूंसे, फ्रेशर्स पार्टी में कहासुनी के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, 12 चोटिल

Fri, 02 Dec 2022 01:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर।

सार

छात्रावास में लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट में कई छात्रों के मुंह, नाक और सिर में चोटें आई हैं। फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।आधी रात छात्रों के एक गुट ने बिल्डिंग की बत्ती बंद कर दूसरे गुट के छात्रों के कमरे में जाकर मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के विश्वेसरैया भवन हॉस्टल में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसे चले। करीब 12 छात्रों के घायल होने की सूचना है। मंगलवार को प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रौद्योगिकी एल्यूमिनाई संघ की ओर से वर्ष 1962 के बाद के सभी एल्यूमिनाई विवि में एकत्र हुए थे।

विज्ञापन


शाम को गांधी हॉल में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आधी रात छात्रों के एक गुट ने बिल्डिंग की बत्ती बंद कर दूसरे गुट के छात्रों के कमरे में जाकर मारपीट शुरू कर दी। 

शोर सुनकर दूसरे गुट के छात्र भी पहुंचकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान छात्रावास में लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट में कई छात्रों के मुंह, नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने विभाग को जानकारी देकर तत्काल अन्य सुरक्षा कर्मियों को भेजने के लिए कहा। साथ ही वार्डन और छात्रावास प्रबंधक को भी मारपीट की जानकारी देकर छात्रावास आने के लिए कहा लेकिन वार्डन और प्रबंधक वहां नहीं पहुंचे और फोन पर ही अपडेट लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के मोबाइल जब्त
इसके बाद सहायक सुरक्षा अधिकारी मदन मेहरा और सुपरवाइजर राजकुमार चौहान अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक छात्र अपने-अपने कमरों में लौट चुके थे। बुधवार सुबह 10 बजे अधिष्ठात्री प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. अलकनंदा अशोक ने छात्रावास पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्रों के कमरों की तलाशी लेकर मारपीट में शामिल छात्रों को चिह्नित किया। उन्होंने कुछ छात्रों के मोबाइल भी जब्त किए जिन्हें जाते समय लौटा दिया गया। 

ये भी पढ़ें...उत्तरखंड:  नर्सिंग की छात्रा का अपहरण, हैवान ने पहले शराब पी फिर किया दुष्कर्म, दोस्त को किया बाहर खड़ाये 

छात्रावास अभिरक्षक से जानकारी मिली है कि कुछ छात्रों के बीच अति उत्साह में आपस में मामूली मारपीट हो गई थी। इसके बाद महाविद्यालय की डीन ने छात्रावास पहुंचकर छात्रों को समझा दिया है। - डॉ. बृजेश सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, पंतनगर विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें