फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नवंबर में होगा औद्यानिक उद्यम मेला, कैबिनेट मंत्री ने तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ की बैठक

Sat, 21 Oct 2023 05:55 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कृषि एवं उद्यान मंत्री ने औद्यानिक उद्यम मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। औद्यानिक परिषद राज्य में औद्यानिक एवं अन्य पर आधारित स्टार्टअप व्यावसायियों को बढ़ावा देने और उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मेले का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
मंत्री गणेश जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तराखंड औद्यानिक परिषद की ओर से 17 से 19 नवंबर को औद्यानिक उद्यम मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बागवानी क्षेत्र के उद्यमी, स्वयं सहायता समूह की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान मंत्री ने औद्यानिक उद्यम मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। औद्यानिक परिषद राज्य में औद्यानिक एवं अन्य पर आधारित स्टार्टअप व्यावसायियों को बढ़ावा देने और उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मेले का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम में उद्यान, रेशम, चाय बोर्ड, जड़ी-बूटी संस्थान, सगंध पौधा केंद्र का भी सहयोग लिया जाएगा। मेला आयोजित करने के संबंध में मंत्री ने टेलीफोन के माध्यम से राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड केंद्र सरकार से कार्यक्रम में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने अफसरों को सेब के उन्नत उत्पादन के लिए कश्मीर व हिमाचल और उन्नत पुष्प उत्पादन व टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हॉलैंड का दौरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मौत की दीवार: तंग सड़क के किनारे खड़ा है 60 मी. लंबा मौत का पंजा, डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए टला नहीं खतरा

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड औद्यानिक परिषद नरेंद्र कुमार यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून डॉ. मीनाक्षी जोशी, वैज्ञानिक सगंध पौध केंद्र डॉ. सुनील शाह, एनके सिंह, विपणन प्रबंधक भूपेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें