महिम ने कहा कि इस वर्ष स्टेडियम के विकास पर पूरा जोर दिया जाएगा। इस संबंध में स्टेडियम प्रबंधन स्तर पर प्रयास भी शुरू हो चुके हैं। पूरी कोशिश रहेगी कि इस साल फाइव स्टार होटल तैयार कर दिया जाए, ताकि दून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का रास्ता साफ हो सके।
यदि यहां फाइव स्टार होटल बन जाता है तो यहां आईपीएल मैच भी कराए जा सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीसीसीआई में उत्तराखंड क्रिकेट को हक दिलाने की मजबूत पैरवी की जाएगी।