फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग में चाचा गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी को दी थी दर्दनाक मौत

Wed, 12 Jun 2019 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन
Honor Killing, Death
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते बेटी का गला दबाकर हत्या करने और पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या कर दी गई थी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया था। पुलिस ने किशोरी के पिता राम आसरे और चाचा मांगेराम समेत अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था।

साथ ही चिता से अस्थियां बरामद कर उनको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था और चाचा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि मृतका कोमल के चाचा मांगेराम पुत्र अतरू को सोमवार रात झबरेड़ा मंगलौर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें