फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मधुमक्खियां रोकेंगी ट्रैक पर हाथियों की मौत, रेलवे प्रशासन ने निकाला अनोखा तरीका

Sat, 01 Dec 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला
विज्ञापन
bee - फोटो : demo pic
विज्ञापन

रेलवे ट्रैकों पर हाथियों के बढ़ते हादसों को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ने नई पहल की है। प्रशासन की ओर से चार जगहों पर हनी बी साउंड (मधुमक्खियों की भिनभिनाहट) लगाया गया है, ताकि जैसे हाथी ट्रैक की तरफ बढे़ंगे तो एकदम से तेज आवाज में साउंड बजने लगेगा, और हाथी ट्रैक से दूर भाग जाएगा।

विज्ञापन


राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर और कांसरो रेंज के अंतर्गत गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर बीते वर्षों में कई हाथियों की मौत हो चुकी है। आगे ऐसे हादसे न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने नया प्रयोग किया है।

फिलहाल इस तकनीक को चार स्थानों पर कांसरों रेलवे स्टेशन, मोतीचूर रेलवे स्टेशन और रायवाला स्टेशन के पास दोनो रेलवे क्रासिंग पर लगाया गया है। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि उक्त प्रयोग अभी ट्रायल बेस पर है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से उन स्थानों पर इसे लगाया गया है, जहां मानवीय गतिविधि है। यदि ट्रायल में प्रयोग कामयाब होता है तो इस प्रयोग को अन्य स्थानों में भी उपयोग किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें