फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने 24 छात्रों और शिक्षकों पर किया हमला, हालत बिगड़ने पर पहुंचे अस्पताल

Wed, 06 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
छात्रों व शिक्षकों पर मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन

उत्तराखंड के रामनगर में करनपुर क्षेत्र के राजकीय प्राइमरी/जूनियर हाईस्कूल उदयपुरी बैड़ाझाल में मंगलवार को मधुमक्खियों ने स्कूल के मैदान में खेल रहे विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। इससे 24 से अधिक विद्यार्थियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


राजकीय प्राइमरी/जूनियर पाठशाला उदयपुरी बैड़ाझाल में इंटरवल के समय 80 से अधिक छात्र-छात्राएं खेल रहे थे। स्कूल के पीछे पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। इस दौरान किसी ने छत्ते पर पत्थर मार दिया और  मधुमक्खियों ने स्कूल में खेल रहे 24 विद्यार्थियों और शिक्षकों पर हमला कर दिया।
 

विज्ञापन

मधुमक्खियों के काटने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। शिक्षक मोहित नेगी, अशोक पांडे, उर्मिला आर्या, जगत सिंह बिष्ट, प्रकाश फुलेरिया, चौ. जावेद आदि अपनी कारों से बच्चों को संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां फिजिशियन डॉ. प्रशांत कौशिक ने सभी का उपचार किया।

घायल छात्राओं में पांचवीं की छात्रा तनु (10) पुत्री चंदन, चौथी की छात्रा दीया (9) पुत्री सुरेश सिंह, दूसरी कक्षा की छात्रा गौरा पुत्री संजीव, पहली कक्षा की छात्रा साक्षी पुत्री रामगोपाल शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें