फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे से औली की सैर करना हुआ महंगा, अब घूमना है तो चुकाना होगा इतना किराया

Wed, 06 Feb 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
औली में रोपवे
विज्ञापन

जोशीमठ-औली रोपवे का सफर महंगा हो गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने रोपवे और औली में संचालित चेयर लिफ्ट का किराया बढ़ा दिया है। अब पर्यटकों को रोपवे से जोशीमठ से औली तक के सफर के लिए एक हजार रुपये का टिकट खरीदना होगा।

विज्ञापन


चेयर लिफ्ट का किराया भी तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया है। जोशीमठ-औली रोपवे 4.15 किलोमीटर लंबा है। अधिकांश पर्यटक सड़क के बजाय प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की श्रृंखलाओं का लुत्फ उठाने के लिए रोपवे से ही आवाजाही करते हैं।

विज्ञापन

पूर्व में पर्यटक रोपवे से सफर के लिए 750 रुपये का टिकट खरीदते थे। अब निगम ने टिकट में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी कर किराया एक हजार रुपये कर दिया है। साथ ही औली में संचालित हो रही 800 मीटर की चेयर लिफ्ट का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों को 500 रुपये खर्च करने होंगे।

अभी तक इसका किराया 300 रुपये निर्धारित था। निगम के महाप्रबंधक बीएल राणा ने बताया कि बढ़ी हुई दरें अगले सोमवार से लागू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें