फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई होंडा सिटी लांच, ज्यादा माइलेज का दावा

Sat, 11 Jan 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टच स्क्रीन एसी, थ्री व्यू रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट की समेत कई बेहतरीन फीचर्स के साथ होंडा सिटी का नया अवतार शुक्रवार को लांच हो गया।
विज्ञापन


सहारनपुर रोड, मोहब्बेवाला स्थित डिवाइन होंडा शोरूम में मैनेजिंग डायरेक्टर राघव ओबराय ने इसका पेट्रोल और डीजल वैरिएंट लांच किया।  

26 किमी का माइलेज
कंपनी इसके पेट्रोल इंजन के साथ 18 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा कर रही है। नए एल्युमिनियम डीजल इंजन के साथ उसका इसके 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज होने का दावा है।

दोनों वैरिएंट्स का इंटीरियर, ग्राउंड क्लियरेंस और स्पेस भी बेहतर है। टाप माडल में सनरूफ भी दिया गया है। स्टेयरिंग में लगे क्रूज कंट्रोल के जरिए कार की स्पीड फिक्स की जा सकती है। स्टेयरिंग से ही इसे घटाया, बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्री व्यू रियर कैमरे के जरिए सारा नजारा 180 डिग्री में देखा जा सकता है। इस दौरान होंडा से सचिन बत्रा, विपुल जैन, अर्जुन सूरी के साथ कंपनी के सेल्स हेड दर्पण मिनोचा, अखिलेश पंत आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें