फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक विभाग ने बांटी डेंगू रोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए होम्योपैथिक विभाग भी आगे आया है। इसके तहत विभाग की ओर से रविवार को डेंगू रोकथाम व नियंत्रण के लिए केदारपुरम स्थित सचिवालय कॉलोनी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

होम्योपैथिक निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने छोटे बच्चों को दवा पिलाकर शिविर की शुरुआत की। इसके बाद उप निदेशक डॉ. एएस उनियाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. जेएल फिरमाल व रजिस्ट्रार डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय ने लोगों को डेंगू रोधी दवा पिलाई। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रियंका भारद्वाज, डॉ. सोहन सिंह बुटोला, डॉ. एक्यू अंसारी, डॉ. सतीश पिंगल, डॉ. हिमानी, डॉ. आभा शर्मा, फार्मासिस्ट सुनीता, बृजेश काला, सचिवालय कॉलोनी सोसायटी सचिव पंकज सिंह महर, उप सचिव विजय कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें