मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी ली। इस परेड में परेड कमांडर गौतम कुमार (मंडलीय कमांडर), सेकेंड इन कमांड निरीक्षक जगत सिंह पौड़ी और परेड एडजुटेंड कमला पांडेय (वैतनिक प्लाटून कमांडर) शामिल रहे।
इस मौके पर निदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्यमंत्री को वर्तमान में जारी होमगार्ड के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के अधिकारियों को सम्मानित किया और मृतक आश्रितों को सहायता राशि भेंट की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में होमगार्डों के मृतक आश्रितों को दी जाने वाली राशि बेहद कम है।
इसे भविष्य में बढ़ाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द प्रस्ताव मांगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, गृह सचिव नितेश झा, डीआईजी पुष्पक ज्योति आदि अतिथि उपस्थित रहे।
-छुबकी देवी पत्नी स्वर्गीय रतन लाल होमगार्ड उत्तरकाशी
-प्रीति भारद्वाज पत्नी स्वर्गीय विकास कुमार भारद्वाज होमगार्ड देहरादून
-सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय दामोदार प्रसाद होमगार्ड रुद्रप्रयाग
-सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह होमगार्ड हरिद्वार
-अनुसूया देवी पत्नी स्वर्गीय महिमानंद होमगार्ड उत्तरकाशी
-मुनाजरी पत्नी स्वर्गीय निजामुद्दीन होमगार्ड नैनीताल
-सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय दयाराम मौर्य होमगार्ड देहरादून
एनआईटी नहीं किया जा रहा है शिफ्ट
श्रीनगर से एनआईटी शिफ्ट किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं है। यह केवल अस्थाई व्यवस्था है। यह भी केंद्र सरकार से बात कर की जा रही है। इस संबंध में लगातार केंद्र सरकार से वार्ता की जा रही है। जल्द ही इसमें कोई अहम फैसला लिया जाएगा।