फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर रहें, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 36 घंटे के दौरान 5 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

Fri, 12 Apr 2019 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में आंधी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम फिर करवट लेगा। पांच जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान भारी ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, 16 अप्रैल से अगले 48 घंटों तक ओले गिरने के साथ ही तेज आंधी चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी करते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने समेत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्के बादल छाये रह सकते हैं। कुछ पर्वतीय इलाकों में बेहद हल्की बारिश भी हो सकती है। अगले 36 घंटों के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में ओले गिर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विभाग ने 16 अप्रैल को दोपहर बाद से अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी मात्रा में ओले गिरने और 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की है। 

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी होने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने, आपदा या दुर्घटना की सूचना तुरंत उपलब्ध कराने, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण रखने, मोटर मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खुलवाने, सभी थाना-चौकियों व राजस्व अधिकारियों को अलर्ट रहने, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन ऑन रखने, अधिकारियों के वाहनों में टॉर्च, बरसाती समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं व उपकरण रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने भारी बरसात या असामान्य मौसम की चेतावनी जारी होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें