फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: आज धर्मनगरी में सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित; मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Sat, 07 Mar 2026 11:13 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

गृह मंत्री शनिवार को दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे, जहां से 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से 12:40 बजे वह वैरागी द्वीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : @amitshah X Handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगेंं। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर पुलिस-प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी रही।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शनिवार को दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे, जहां से 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से 12:40 बजे वह वैरागी द्वीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। फिर 1:55 बजे तक वह वैरागी कैंप में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन में 2:00 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

Uttarakhand: कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन


विज्ञापन

इसके अलावा 2:30 बजे से 3:00 बजे तक वैरागी कैंप में ही नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। वह 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 3:30 बजे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर केंद्रीय गृह मंत्री 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें