खुफिया विभाग कोटद्वार में किस तरह काम कर रहा है इसकी एक बानगी मंगलवार शाम देखने को मिली।
यहां पर एक होमगार्ड एलआईयू इंस्पेक्टर बनकर पासपोर्ट की जांच करने के लिए गया हुआ था। मामला खुलने पर पता चला कि खुफिया विभाग ने ही होमगार्ड को इस काम के लिए भेजा था। गाड़ीघाट के प्रजापति मोहल्ले में गणेश थपलियाल ने अपनी पत्नी के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।
पढ़ें, हुबली की बारिश ने देहरादून को रुलाया
मंगलवार को वैरिफिकेशन के लिए भारत सिंह नेगी नाम का व्यक्ति उसके घर पहुंचा। वह खुद को एलआईयू इंस्पेक्टर बता रहा था। उसने गणेश से जांच के लिए 1500 रुपए देने की बात कही। जब उन्होंने 1500 रुपए नहीं होने की बात कही तो वह बिना पैसे के पासपोर्ट नहीं बनाने की धमकी देने लगा।
थपलियाल का कहना है कि तीन महीने पहले उसने अपना पासपोर्ट बनाया था तब भी यही होमगार्ड वैरिफिकेशन के लिए आया और 750 रुपए ले गया था। अब पैसे अधिक लेने पर उनको कुछ संदेह होने लगा। उन्होंने किसी एलआईयू कर्मी को फोन करके मामला बताया।
पढ़ें, सदन चलेगा या इस बार भी होगा तमाशा!
जब वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि वह इंस्पेक्टर नहीं बल्कि होमगार्ड है। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होमगार्ड के पास एलआईयू के सभी प्रकार के दस्तावेजों की मूल कापी भी थी।
उसने पूछताछ में बताया कि एलआईयू के उच्चाधिकारी उसको यहां पर भेजते हैं। इनसे पैसे लेकर वह उनको ही देता है। उसको एक वैरिफिकेशन के 50 रुपए दिए जाते हैं।
गणेश थपलियाल ने पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी है। देर शाम तक मामला थाने में चल रहा था। हालांकि मौके पर एलआईयू के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए थे। मामला खुलता देख उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...