फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की हत्या के मामले में दो युवक गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 14 Apr 2019 08:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद होमगार्ड की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया था। दोनों आरोपी नैनी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


इधर, दोनों की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर दोनों को पीटने का आरोप लगाते हुए कनालीछीना थाने का घेराव किया। घेराव के दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस मारपीट कर जबरदस्ती जुर्म कुबूल करवा रही है। कालाढूंगी निवासी होमगार्ड हेम चंद्र पुत्र विशन राम की चुनाव ड्यूटी कनालीछीना क्षेत्र के नैनी पोलिंग बूथ पर थी। 11 अप्रैल को शाम पांच बजे के बाद वह गायब हो गया। अगले दिन नैनी जंगल में पुलिस को उसका लहूलुहान शव मिला था।

पेंट से बांधकर पेड़ की टहनी पर लटकाया गया था

होमगार्ड का शव उसी की पेंट से बांधकर पेड़ की टहनी पर लटकाया गया था। पुलिस ने शनिवार को फोरेंसिक टीम भी बुलाई थी और नैनी गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया था। रविवार को एसओ अशोक धनकड़ ने नैनी गांव के ही दिनेश सिंह धामी पुत्र भूपाल सिंह और त्रिलोक सिंह धामी पुत्र हयात सिंह धामी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। 

11 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद 5.30 बजे दिनेश सिंह, त्रिलोक सिंह और होमगार्ड हेम चंद्र ने गांव के नौले में बैठकर शराब पी। इस बीच, किसी बात को लेकर हुए विवाद में धक्कामुक्की से होमगार्ड बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। 
-अशोक धनकड़, एसओ थाना कनालीछीना

नैनी गांव के ग्रामीणों ने घेरा थाना 

रविवार को जैसे ही होमगार्ड की हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। नैनी गांव के कई ग्रामीण कनालीछीना थाने पहुंच गए और पुलिस पर आरोप लगाया कि होमगार्ड की मौत के मामले में गांव के आधा दर्जन से अधिक युवकों को जबरन थाने में बंद किया गया और उन्हें मारापीटा गया है।

आरोप लगाया कि पुलिस की मार से जीवन धामी पुत्र दीवान धामी के कान के पर्दे फट गए हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाने में घिराव के दौरान नैनी गांव की एक महिला भावना भी बेहोश हो गई। बाद में सभी ग्रामीण अपने घरों को चले गए। 
विज्ञापन

लाडले का शव देख फूटफूट कर रोने लगी मां

कमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी निवासी होमगार्ड हेम चंद्र (45) का शव हत्या के तीसरे दिन रविवार सुबह घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी कमला देवी शव से लिपट कर रोने लगी। मां शांति देवी ने हत्यारों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। पिता विशन राम ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी सांत्वना देने नहीं पहुंचा।

दोपहर में स्थानीय घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता गंगा सामंत, तारा चंद्र पांडे ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोकसभा चुनाव के दिन 11 अप्रैल को हेम की ड्यूटी डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के नैनी मतदान केंद्र कनालीछीना में लगी थी। मतदान खत्म होने के बाद हेम लापता हो गया था। उसका शव 12 अप्रैल को गांव की खाई से बरामद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें