वन अनुसंधान नर्सरी प्रभारी मदन बिष्ट के अनुसार ट्यूलिप कश्मीर जैसी आबोहवा में होता है, जो भाबर में तैयार हो गया है। इसे अभी केवल ट्रायल के तौर पर लगाया गया है, भविष्य इसमें और बड़े पैमाने पर पर्यटन स्थल (पहले चरण नैनीताल के पास ज्योलीकोट और सड़ियाताल) आदि जगहों पर भी लगाने के साथ ही हल्द्वानी में ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना है।
खिले हुए फूलों को देखने के लिए लोग भी आ रहे हैं। नर्सरी में इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में ही होने वाली कई अन्य और प्रजातियों को भी तैयार किया गया है।