महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी अब 13 फरवरी को होगी। उत्तराखंड सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। सार्वजनिक अवकाश कलेंडर में 14 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी दर्ज की गई थी, लेकिन इसे बदल दिया गया है।
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की सूची में 14 फरवरी के स्थान पर 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 14 फरवरी को सभी सरकारी कार्यालय यथावत खुलेंगे। अवकाश में संशोधन की अधिसूचना के बारे में सभी विभागों को सूचित किया गया है।