फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन : रंगों के संग उड़ीं खुशियां

Tue, 03 Mar 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
सेलाकुई में एकता मिलन मंडली की महिलाएं होली खेलते हुए। स्रोत मंडली - फोटो : samvad
विज्ञापन
पछवादून सैनी समाज का होली मिलन समारोह सोमवार को अनमोल सैनी के आवास पर हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के एसडीओ रामनाथ सैनी ने एक दूसरे को रंग लगाकर उत्साह से त्योहार मनाने व भाईचारा बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडवोकेट गौरव पाल सैनी, लक्ष्य सैनी, अमित सैनी, विनय सैनी, सुभाष, जगमोहन, संदीप, पीतांबर, विनोद सैनी आदि ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन पर जोर दिया। कहा सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रहना है। उधर एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग, गुलाल लगाकर हाेली खेली। प्राचार्य डाॅ, सुधा वर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर डाॅ, अमिता शर्मा, प्रियंका कौशिक, जागृति प्रमार, महिपाल नेगी, अमित सैनी, राखी सोलंकी, अंजली, अंजली, हिमाद्री, कोमल, मंजरी आदि मौजूद रहे।

-



बाजार में रही चहल पहल

त्यूणी। होली पर्व पर बाजार में रंगों की दुकानों पर लोगों का उत्साह देखा गया। इस अवसर पर लोगों ने कार्टून-मुखौटे पहनकर गुलाल लगाया। पूरे दिन बाजार में चहल-पहल और उत्सव का माहौल बना रहा। थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन




-

होलिका का दहन किया



हरबर्टपुर। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर सोमवार रात के समय होलिका दहन किया गया। इस मौके पर महिला व पुरुषों ने गाय के गोबर से बने कंडे, कपूर, इलायची, सूखा नारियल, लौंग, मखाने लेकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर दीपक वर्मा, प्रीति वर्मा, मानसी, कार्तिक सैन, चतर सैन, राधिका, विजेता, बबीता, मंजिता आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के स्कूल कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गीतों पर झूमे।

-



मिली- जुली खेलो होली रे, गीत गाए
सेलाकुई। एकता मिलन मंडली ने सोमवार को होली पर्व सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। मंडली की महिलाओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर पारंपरिक गढ़वाली होलिया गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द व संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गढ़वाली लोकसंस्कृति की झलक दिखाई दी,गढ़वाली होली गीत में होलिया रे, होलिया रे, फागुन मास में रंग बरसे रे, मिलि-जुलि खेलो होली रे आदि गाकर होली खेली। इस मौके पर नीलम धस्माना, उषा, स्वाति आदि उपस्थित रहे।

-

सेलाकुई में एकता मिलन मंडली की महिलाएं होली खेलते हुए। स्रोत मंडली- फोटो : samvad

सेलाकुई में एकता मिलन मंडली की महिलाएं होली खेलते हुए। स्रोत मंडली- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें