फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात हुआ होलिका दहन, आज जमकर बरसेगा रंग

विज्ञापन
सिनेमा गली में होलिका पूजन के बाद एक-दूसरे को रंग लगाती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
होली की मस्ती में डूबे पछवादून में रंगों का खुमार मंगलवार को अपने पूरे चरम पर होगा। इसके लिए पिचकारियां तैयार हैं और होरियारों की टोली जोश में है। इससे पहले सोमवार को शुभ मुहूर्त में क्षेत्र में देर रात तक होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

शाम 6:12 बजे से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया, जो पूरी रात जारी रहा। सुबह के समय जगह-जगह होलिका पूजन किया गया। दिनभर चली होली की तैयारियों के बीच रंगों का उत्सव भी गली-गली में अपनी महक बिखेरता रहा। शाम होते-होते पूरा शहर रंगों की मस्ती में डूबा नजर आया। खरीददारी के लिए बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों ने पिचकारी, रंग, मिष्ठान के साथ ही अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। होलिका दहन के साथ ही डीजे की धुनों पर होली का उत्सव शुरू हो गया। महिलाओं ने गली-मोहल्लों पर लगी होलिकाओं का विधि-विधान से पूजन किया। उपलों की माला, गन्ने, अनाज की बालियां, अबीर-गुलाल, मिश्रित जल, गुजिया के साथ होलिका का पूजन कर उसकी परिक्रमा की।
शाम को होलिका दहन के साथ ही शहर में रंग बरस उठा और पूरा क्षेत्र होली की मस्ती में डूब गया। हरबर्टपुर, सेलाकुई, कालसी के बाजारों में खरीदारी के लिए खासा चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

=====
होली खेलते समय रखें ध्यान
रंग खेलने से पहले नारियल, सरसों या जैतून का तेल पूरे शरीर पर लगा लें। रंग खेलने के बाद आटा, हल्दी, मलाई और नींबू का उबटन बनाकर उससे धीरे-धीरे रंग छुड़ाए। अगर शरीर में कहीं पर रंग नहीं छूट रहा है तो जबरदस्ती न करें। रंगों के कारण शरीर पर किसी तरह की एलर्जी दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। आंखों में रंग चला जाए तो पानी में छपाके मार कर साफ करें।

सिनेमा गली में होलिका पूजन करती महिलाएं।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें