फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल नहीं होगी विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन ने अनुसूचित जाति, जनजाति के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए जातिगत टिप्पणी के लिए जनरल ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आरक्षण के खिलाफ हड़ताल का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि कोई भी सदस्य हड़ताल पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

ईसी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीआर रघू ने कहा कि दीपक जोशी की ओर से जो भी टिप्पणी की है। वह बेहद आपत्तिजनक है। इसके लिए दीपक जोशी के खिलाफ एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ऊर्जा के तीनों निगमों के सामान्य एसोसिएशन की ओर से आरक्षण के खिलाफ जो हड़ताल का समर्थन किया है एसोसिएशन उसमें शामिल नहीं होगी। अगर कोई भी एसोसिएशन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर करती है तो सदस्य संबंधित एसोसिएशन से बाहर निकल जाए। सदस्यों ने कहा कि आरक्षण उनका मौलिक अधिकार है। इसे उनसे कोई भी नहीं छीन सकता है। चेतावनी दी कि अगर सरकार आरक्षण से कोई छेड़छाड़ करती है तो एसोसिएशन आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान नत्थू सिंह रवि, बीरबल सिंह, रविंद्र कुमार, भूदेव दास, रघुनाथ, नरेश कुमार, आशीष कुमार, सूरजमल, पवन कुमार, संदीप कन्नौजिया, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें