फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में

Tue, 03 Mar 2026 10:25 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देवभूमि काली सेना के अध्यक्ष भूपेश जोशी ने मस्जिद में होली मनाने का एलान किया तो पुलिस ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
हुड़दंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी कल होली के उल्लास में डूब जाएगी लेकिन उससे पहले ही हुड़दंग के मामले सामने आने लगे हैं। चकराता रोड पर पानी का गुब्बारा फेंकने पर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों पर दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप है।मामला इतना बढ़ा कि शहर कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

विज्ञापन


दूसरी तरफ देवभूमि काली सेना के अध्यक्ष भूपेश जोशी ने मस्जिद में होली मनाने का एलान किया तो पुलिस ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया। उधर, बजरंग दल ने मारपीट के मामलों में सोशल मीडिया में संगठन का नाम उछाले जाने पर शहर कोतवाली में शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम होलिका दहन की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी दौरान पानी के गुब्बारे फेंकने पर चकराता रोड में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार दीपक निवासी मोबाइल मार्ट चकराता रोड अपने दोस्त अक्षय के साथ था। इसी दौरान उनका मनआनंद निवासी 145 लूनिया मोहल्ला के साथ पानी के गुब्बारे फेंकने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि एक पक्ष ने आकर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग प्रार्थनापत्र दिए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मुचलका पाबंद कर सभी को छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Dehradun: होली से पहले चकराता रोड पर बवाल; पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

Trending Videos
विज्ञापन

काली सेना के अध्यक्ष को किया नजरबंद
होली से ठीक पहले माहौल गरमाने की कोशिश पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मस्जिद में कार्यकर्ताओं के साथ रंग खेलने की चेतावनी देने वाले देवभूमि काली सेना के अध्यक्ष भूपेश जोशी को देहरादून पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। रायपुर थानो स्थित उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

बजरंग दल ने दी शिकायत
शहर में होने वाले लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामलों में जानबूझकर बजरंग दल का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया पोर्टल्स के कुछ लोग जानबूझकर दल का नाम खराब करने की नीयत से ऐसे मामलों में दल का नाम घसीट रहे हैं जिससे उनका कोई मतलब ही नहीं है।

होली पर रहेगा सुरक्षा का सख्त पहरा
होली पर हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेतावनी दी कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को तीन सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में बांटा गया है। पिछले वर्षों में हुए विवादों का अध्ययन कर संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें