इन इमरजेंसी नंबरों पर करें कॉल
- एंबुलेंस : 108
- पुलिस : 112
- दून अस्पताल इमरजेंसी : 9045954191
- जलापूर्ति से संबंधित जानकारी या मदद के लिए : 18001804100
अलर्ट पर एंबुलेंस अस्पताल में बेड रिजर्व
होली के दौरान किसी भी प्रकार के उपचार की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अस्पतालों में पांच से 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं। इसके साथ ही करीब 30 एबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि होली पर लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आपातकाल के लिए 108 नंबर पर फोन किया जा सकता है। जबकि, गर्भवती महिलाओं के इलाज में मदद के लिए डायल 104 पर कॉल की जा सकती है।