फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देने जा रहे हैं सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा, तो आपके बहुत काम आएंगे एक्सपर्ट के ये टिप्स...

Fri, 08 Feb 2019 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का समय है तो घबराएं नहीं। जो पढ़ा हुआ है, उसे ही रिवाइज करें। जबर्दस्ती नई किताबें या नए सिलेबस को पढ़ने की कोशिश न करें। इससे आपका पहले से पढ़ा हुआ भी गड़बड़ हो सकता है।

विज्ञापन


अमर उजाला हेल्पलाइन में पहुंचे सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने छात्रों और अभिभावकों के ऐसे ही सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि यह वक्त दिमाग को नियंत्रित रखते हुए तैयारी करने का है। पेश हैं ऐसे ही कुछ खास सवाल और उनके जवाब।

सवाल : मैं 10वीं का छात्र हूं। परीक्षा की तैयारी में लगा हूं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या पढूं? - रोहन मिश्रा, रुड़की
जवाब : आपने सालभर में जो भी पढ़ा है, उसे रिवाइज करने पर फोकस करें। जबर्दस्ती नई चीजें पढ़ने में न लगें। इससे आपका पुराना पढ़ा हुआ भी प्रभावित हो सकता है।

सवाल : हमारे बच्चे बोर्ड परीक्षा की वजह से तनाव में हैं। उन्हें कैसे समझाएं? -मान सिंह, कोटद्वार
जवाब : देखिए, माता-पिता की जिम्मेदारी सबसे अहम है। अभिभावक अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से न करें। सबकी अपनी क्षमताएं होती हैं। रिश्तेदारों में भी ज्यादा चर्चाएं न करें। बच्चे को आराम से तैयारी करने दें। कोशिश करें कि उसे भावनात्मक तौर पर सपोर्ट कर सकें।
 

सवाल : मैं 12वीं का छात्र हूं। मुझे सैंपल पेपर कैसे मिलेंगे? क्या यह फायदेमंद होंगे? -आशुतोष, टिहरी
जवाब : बोर्ड की वेबसाइट पर सभी सैंपल पेपर अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा सभी सीबीएसई स्कूलों को भी सैंपल पेपर भेजे गए हैं। छात्र चाहें तो अपने स्कूल से इस संबंध में संपर्क कर सकते हैं। सैंपल पेपर से आपको पेपर का पैटर्न समझ आएगा।

सवाल : क्या गत वर्षों के पेपर पढ़ने से परीक्षा देने में आसानी होगी? पुराने प्रश्न भी रिपीट हो सकते हैं क्या? -अंकिता, हरिद्वार
जवाब : गत वर्षों के पेपर पढ़ने से यह फायदा है कि आपको बोर्ड के सवालों का ट्रेंड पता चल जाता है। प्रश्न रिपीट सोचने के बजाए आप इससे ट्रेंड ही समझने का प्रयास करें तो बेहतर होगा।

सवाल : 10वीं का रिजल्ट कब आएगा। क्या किसी भी पांच विषयों से परसेंटेज निकाल सकते हैं? -कविता अग्रवाल, वसंत विहार
जवाब : बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट समय से आएगा। किन्हीं भी पांच विषयों के बजाए शुरू के पांच विषयों के आधार पर परसेंटेज निकाली जाती है।

सवाल : मेरा गणित विषय कमजोर है। क्या एडिशनल विषय जोड़कर पास हुआ जा सकता है? -ईशा सेमवाल, उत्तरकाशी
जवाब : गणित की प्रैक्टिस करिए। इससे डरने की जरूरत नहीं है। गणित मुख्य विषय की श्रेणी में आता है, इसलिए इसमें पास होना जरूरी है। एडिशनल विषय से ही पास नहीं हो सकते।
विज्ञापन

सवाल : बोर्ड परीक्षा में केवल एनसीईआरटी की किताबों से प्रश्न पूछे जाएंगे या अन्य किताबों से भी आएंगे। -अनिल कुमार, वसंत विहार
जवाब : सीबीएसई का पैटर्न एनसीईआरटी आधारित है। जाहिरतौर पर एनसीईआरटी पुस्तकों से ही संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

सवाल : बोर्ड परीक्षा की तैयारी कितने घंटे तक रोजाना करनी चाहिए? -आशीष, राजपुर रोड
जवाब : बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान टाइमटेबल जरूर बनाएं। इसी हिसाब से तैयारी करें। अगर कहीं परेशानी आ रही है तो अपने टीचर से डिस्कस कर लें। जबर्दस्ती 15 घंटे पढ़ने के बजाए उतने समय पढ़ें, जिससे आपका रूटीन मसलन नींद आदि प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें