नेत्र दिव्यांग वंशिका को मिला स्वर्ण पदक
श्रीनगर। महिला महाविद्यालय (पीजी) कॉलेज सतीकुंड कनखल (हरिद्वार) की वंशिका मलिक को सेंगीत विषय में स्वर्ण पदक मिला। त्यागी रोड देहरादून निवासी वंशिका नेत्र दिव्यांग है। वंशिका प्रयाग समिति प्रयागराज से संगीत प्रभाकर भी है। वह भविष्य में शिक्षा क्षेत्र में जाना चाहती हैं। हालांकि इन दिनों वह बैंकिंग सेवा की तैयारी कर रही हैं। वंशिका की माता कृतिका मलिक उसकी पढ़ाई में पूरी मदद करती हैं। कृतिका बोलती हैं, जिसको वंशिका ब्रेल लिपि में लिखती हैं।
महिमा को मिले पांच गोल्ड मेडल
श्रीनगर। संस्कृत विषय में बीएसएम (पीजी) कॉलेज रुड़की (हरिद्वार) की छात्रा महिमा सैनी को 5 स्वर्ण पदक ( गढ़वाल विवि, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, सावित्री देवी, श्री राम प्रपन्नाचार्य संस्कृत ट्रस्ट और डा. डीएन शास्त्री स्मृति स्वर्ण पदक) हासिल हुए। जबकि समान क्रेडिट होने की वजह से एमएससी जैव रसायनिकी विभाग में एक छात्र व एक छात्रा को गोल्ड मिला।
इनको मिले गोल्ड मेडल
नेहा चौधरी (बीसीसी श्रीनगर), आंशिका पोखरियाल (बीसीसी श्रीनगर), निवारानी निगथौगोगजाम (दून पीजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी देहरादून), रुचि राणा (बीसीसी श्रीनगर), शांभवी सिंह (बीसीसी श्रीनगर), वर्तिका पुंडीर (मैथोडिस्ट गल्र्स डिग्री कॉलेज रुड़की), दीक्षा चौहान (एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी), पारुल त्यागी (मेथोडिस्ट गल्र्स डिग्री कॉलेज रुड़की), निशांत कुमार (हर्ष विद्या मंदिर रायसी हरिद्वार ), करण दत्त शर्मा (एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून), प्रद्युमन घोषाल (बीसीसी श्रीनगर), निकिता रावत (सांख्यिकी), अमृतेश कुमार गिरी (बीसीसी श्रीनगर), आकांक्षा (एसआरटी परिसर टिहरी), सृष्टि (बीसीसी श्रीनगर), आस्था गोयल (हर्ष विद्या मंदिर कॉलेज रायसी हरिद्वार), निकिता बिष्ट (बीसीसी श्रीनगर), ज्योति वर्मा (बीसीसी श्रीनगर), युगल किशोर (बीसीसी श्रीनगर), अल्का (बीसीसी श्रीनगर), सोनाली(बीसीसी श्रीनगर), सोनू अग्रवाल (डीएवी देहरादून), श्रुति पांडेय (मेथोडिस्ट गल्र्स डिग्री कॉलेज रुड़की), अंजली नेगी (बीसीसी श्रीनगर), अंजली(बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की), वंशिका मलिक (महिला महाविद्यालय सतीकुंड कनखल हरिद्वार), महिमा सैनी (बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की), शैलेंद्र पंवार (एसआरटी परिसर टिहरी), शगुन राणा (बीसीसी श्रीनगर), मानसी नाथ (बीसीसी श्रीनगर), देवाशीष डंगवाल (बीसीसी श्रीनगर), विशाल चौधरी (बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की), दिव्या रावत (बीसीसी श्रीनगर), दिव्या वत्स (बीसीसी श्रीनगर), अनुजा (डीएवी देहरादून), आकाक्षा जोशी(एसआरटी टिहरी), नेहा (केआईडीएवी रुड़की), सुहानी श्रेय (बीसीसी श्रीनगर), राहुल कुमार व स्वेता सोनी (साई इंस्टीट्यूट ऑफ पेरामेडिकल एंड एलाइड साइंस देहरादून), मोनिका नेगी (बीसीसी श्रीनगर), सिमरन गुप्ता (बीसीसी श्रीनगर), प्रगति तिवाड़ी (केआईडीएवी रुड़की), माधुरी उनियाल (बीसीसी श्रीनगर) और निशा शाह (बीसीसी श्रीनगर)।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: पर्वतीय क्षेत्रों में पांच, मैदानी क्षेत्रों में 10 और इससे कम छात्र वाले स्कूल होंगे बंद