वेतन और भविष्य के लिए जूझ रहे उत्तराखंड के रानीबाग स्थित शाखा के एचएमटी कर्मियों के लिए राहत की खबर है।
एक माह पूर्व आई रक्षा विशेषज्ञों की टीम ने अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में आधुनिक मशीन होने के कारण रक्षा उपकरण बनने की संभावना जताई गई है।
एचएमटी रानीबाग इकाई में पिछले डेढ़ वर्ष से उत्पादन बंद है। बिल का भुगतान न हो पाने के कारण फैक्ट्री की बिजली भी कटी हुई है। फैक्ट्री और कर्मियों को लेकर भी सियासत हो रही है।
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तमाम आश्वासनों के बाद भी बिजली जुड़वाने को कोई प्रयास नहीं किया।