द्वितीय स्नाइपर ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता में देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, सहारनपुर, हरियाणा और दिल्ली के शूटरों ने भाग लिया। राइफल की आईएसएसएफ श्रेणी में स्नाइपर शूटिंग अकादमी की सुहानी सैनी ने स्वर्ण पदक जीता।
आरुषि बिष्ट ने सिल्वर मेडल जीता। वैष्णवी भट्ट ने कांस्य पदक जीता। पिस्टल की आईएसएसएफ कैट में स्नाइपर शूटिंग अकादमी के आदित्य जोशी ने गोल्ड मेडल, दिल्ली के हिमांशु ने सिल्वर, हरियाणा की कशिश ने कांस्य पदक जीता। राइफल की एनआर कैटेगरी मेें स्नाइपर शूटिंग एकेडमी के छवि पंत ने गोल्ड मेडल, ज्ञानंदा स्कूल की मान्या सिंह ने सिल्वर मेडल, दिल्ली के अनिरुद्ध ने कांस्य पदक जीता।
राइफल की यू-12 कैट में स्निपर शूटिंग अकादमी के प्रियांश सिंह ने गोल्ड, आरव सिंह ठाकुर ने सिल्वर मेडल, दीया अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पिस्टल की यू-12 में हितांश ने गोल्ड, आकृष्ट ने सिल्वर और विराज ने कांस्य पदक जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि ''मेजर जनरल आनंद सिंह रावत (वाईएसएम, एसएम, वीएसएम)। सेवानिवृत्त ने पुरस्कार वितरण किया।