ग्राम पंचायत को देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाने वाले वर्तमान प्रधान मोहन लाल शर्मा इस समय चुनाव की दौड़ से बाहर हैं। शर्मा के मुताबिक सीट के आरक्षित होने के कारण इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सामाजिक रूप से पहले से वे सक्रिय रहे हैं और यह भी तय किया है कि जो भी प्रधान बनेगा, उसका पूरा सहयोग किया जाएगा।
उनका कहना है यह ग्राम पंचायत के लिए गौरव की बात है। अपने स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत ने हमेशा सकारात्मक रूप से कार्य करने के बारे में सोचा, सहयोग का वातावरण विकसित किया।
केंद्रीय पंचायत मंत्रालय की ओर से हर साल सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। इस बार के पुरस्कारों के लिए प्रदेश से नौ पंचायतों का अलग-अलग वर्ग में चयन हुआ है। इन सभी पंचायतों को दिल्ली में 23 अक्तूबर को होने वाले समारोह में अवार्ड दिया जाएगा।
- एचसी सेमवाल, अपर सचिव एवं निदेशक पंचायत
बाल कल्याण में बेहतरीन काम करने के लिए हरिद्वार बहादराबाद की टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत को राज्य स्तर पर चयनित किया गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस पंचायत ने आंगनबाड़ी से लेकर टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया।
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार में इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
जिला ग्राम पंचायत
पिथौरागढ़ कुसौली
उत्तरकाशी धारी पल्ली (नौंगांव )
देहरादून बमराड़ा (कालसी विकासखंड)
देहरादून डाकपत्थर
बेहतरीन जिला पंचायत का पुरस्कार - ऊधमसिंह नगर
बेहतरीन क्षेत्र पंचायत - नरेंद्रनगर (जिला टिहरी), पोखरी (जिला चमोली)