फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit And Run law: हड़ताल के कारण छूट गई उत्तराखंड बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों की ट्रेन, आठ घंटे किया इंतजार

Tue, 02 Jan 2024 01:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चार से सात जनवरी तक आयोजित होने वाली अंडर-14 बालक व अंडर-17 बालिका चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग कर रही हैं, लेकिन सोमवार को ऑटो-रिक्शा की हड़ताल के चलते उनकी ट्रेन छूट गई। खिलाड़ियों को दिल्ली से छत्तीसगढ़ जाना था।
विज्ञापन
हडताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन कांग्रेस की हड़ताल का राजधानी दून में भी व्यापक असर देखने को मिला। इसके चलते 67वीं राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ जा रही उत्तराखंड बास्केटबाल टीम की ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन




आठ घंटे इंतजार करने के बाद भी जब उन्हें कोई साधन नहीं मिला तो वह एक बस से बामुश्किल मेरठ के लिए रवाना हुए। चार से सात जनवरी तक आयोजित होने वाली अंडर-14 बालक व अंडर-17 बालिका चैंपियनशिप में भी उत्तराखंड की दोनों टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Hit And Run law Protest: उत्तराखंड में दूसरे दिन भी थमे ट्रक-ऑटो को पहिए, हड़ताल से परेशान लोग...यात्री बेबस
विज्ञापन


टीम के 24 खिलाड़ियों को दिल्ली से छत्तीसगढ़ जाना था। सभी खिलाड़ी सोमवार को सुबह करीब आठ बजे अपने कोच के साथ आईएसबीटी पहुंचे लेकिन हड़ताल के चलते वह समय से दिल्ली नहीं पहुंच सके। टीम के कोच कपिल छाबड़ा ने बताया, दिल्ली से रात साढ़े आठ बजे के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था। लेकिन, समय पर दिल्ली न पहुंचे से ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन


देर शाम तक भी कोई विकल्प न मिलने के बाद एक निजी बस से अनुरोध करने के बाद दून से मेरठ आए। देर रात मेरठ पहुंचने के बाद दिल्ली से हवाई यात्रा कर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें