फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन का फूटा गुस्सा, पुलिस चौकी घेराव किया

Sat, 31 Jan 2026 05:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गाय के कटे हुए अवशेष मिलने से ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र में हंगामा मच गया। पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में श्यामपुर गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में लगातार गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसको लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े युवकों ने श्यामपुर पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


संगठन के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में गाय के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज फिर एक गाय के बछड़े को बेरहमी से मारकर उसके पैर काट दिए गए और शव को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे लोगों में भारी रोष है।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस इस तरह की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाती और आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishieksh: गंगा किनारे वाला कलाकार...स्केच बनाकर बिखेर रहा अपनी कला का जादू, सैलानी हुए मुरीद
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि गोवंश की हत्या करने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस चौकी के बाहर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें