फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल-कांवड़ की लंबाई कम करने पर भड़के हिंदूवादी संगठन

Sat, 01 Jul 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
bajrang dal - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ और त्रिशूल की लंबाई तय करने संबंधी फरमान को लेकर हिंदूवादी संगठन भड़क गए हैं। प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में बजरंग दल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल, बजरंग दल संयोजक विकास वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांवड़ हिंदुओं की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है और यात्रियों पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध उनकी धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांवड़ की ऊंचाई और लंबाई तय करना सरकार, प्रशासन का काम नहीं है। यह कांवड़िया तय करेगा कि वह कितनी भारी व बड़ी कांवड़ उठाकर यात्रा पूरी कर सकता है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कांवड़ यात्रा या फिर कांवड़ियों पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लगाया गया तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें