फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच में बनना चाहूंगी 'एक विवाह ऐसा भी' वाली सास: हिमानी शिवपुरी

Tue, 13 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हिमानी शिवपुरी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी इन दिन अपने नए सीरियल ‘एक विवाह ऐसा भी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हिमानी इस सीरियल में एक ऐसी सास की भूमिका निभा रही हैं जो अपनी विधवा बहू को खूब पढ़ाती है। हिमानी का कहना है कि सच में भी अपने पैतृक गांव भटवाड़ी में इसी तरह का काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन


हिमानी ने बताया कि भाजपा तो ज्वाइन कर ली है, लेकिन अब सामाजिक सेवा की ओर कदम बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को दिल्ली में पिता के लिखे दो नाटक का मंचन करेंगी।

इसके बाद 19 और 20 को हल्द्वानी में अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगी। फिलहाल वह एक चैनल के लिए नए नाटक ‘एक विवाह ऐसा भी’ की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं के लिए करना चाहती हैं काम

हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala
हिमानी ने बताया कि इस सीरियल में वह अलग तरह की सास बनी हैं, जो अपने बेटे की मौत के बाद बहू को एमबीए कराती है। उनकी प्राथमिकता में रुद्रप्रयाग के भटवाड़ी गांव में काम करना है।

उन्होंने कहा कि अपने पैतृक गांव की महिलाओं की शिक्षा-दीक्षा की ओर ध्यान देना है। खासकर विधवा महिलाओं को पढ़ाना है या उनमें जो भी हुनर है उसे लेकर उन्हें आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें