फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर हुड्डा का बड़ा दावा, कहा चार लाख लोगों का छूटा काम

Tue, 13 Dec 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नोट बंदी के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। दावा किया कि फैसले के चलते देश भर में अब तक चार लाख लोगों का काम छूट गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद में 45 हजार लोगों की नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। उत्तराखंड में 30 फीसद रोजगार पर असर पड़ा है। हुड्डा मंगलवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नोट बंदी पर मोदी सरकार के खिलाफ छेड़े गए कांग्रेस के अभियान के तहत देहरादून पहुंचे हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस काले धन के खिलाफ है। मगर जिस जल्दबाजी और बगैर तैयारी के ये फैसला लिया गया, पार्टी को इस पर सख्त एतराज है। सरकार ने दावा किया था कि करीब चार लाख करोड़ रुपये वापस नहीं आएगा।

'डेढ़ फीसदे के चक्कर में 98 फीसदी लाइन में खड़े'

भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : AmarUjala
बगैर तैयारी के लिये गये इस फैसले का समाज के हर वर्ग पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ से दो फीसदी लोगों के पास काला धन है। लेकिन देश के 98 फीसदी लोगों को परेशानी में डाल दिया गया है। वे लाइनों में खड़े हैं।

काला धन नहीं पकड़ा गया तो कैश लेस का शिगूफा छोड़ा गया। इस मसले पर सरकार अब तक 105 बार फैसले बदल चुकी है।

भारतीय मजदूर संघ के बयान का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि अब तक करीब चार लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं। किसान पर दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ खास लोगों ने बैंकों से छह लाख करोड़ रुपये का ऋण लिया है, जो नान परफॉर्मिंग असेट्स में बदल चुका है। बैंकों में पैसा आने का लाभ इन्हीं लोगों को होगा।
विज्ञापन

'मैं तो उत्तराखंडी हूं'

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने खुलासा करके सबको चौंका दिया कि वह भी उत्तराखंड के वासी हैं। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में उनके चाचा व भतीजे रहते हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

कांग्रेस की सरकार बनेगी
हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें