II ग्राफिक एरा में आयोजित की गई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
I
I
I
Iग्राफिक एरा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिमानी और सार्थक ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चयेरमैन डाॅ. कमल घनशाला ने किया।
I
Iउन्होंने कहा, खेल मानसिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। प्रतियोगिता में 2500 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्नेहा जसरोतिया ने पहला, ईशा सजवान ने दूसरा व दिव्या मंडोली ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मेवलिन यारी पहले, सृष्टि भंडारी दूसरे व अंशिका कार्की तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में अनन्या द्विवेदी पहले, लकी वासकिए दूसरे व लक्ष्मी रावत तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में हिमानी ने पहला, सोनिया ने दूसरा और ईशानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
I
I
I
I400 मीटर दौड़ में भी हिमानी ने पहला, कृतिका कुकरेती ने दूसरा और स्नेहा जसरोतिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में कृष गुरूंग पहले, दिशव कुमार दूसरे व आशुतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। ओवर ऑफ डिपार्टमेंट में बीटेक सीएसई ने बाजी मारी। इस मौके पर विवि के कुलपति डाॅ. नरपिन्दर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।I