फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: निर्माणाधीन दून-पांवटा हाईवे पर दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर, हिमाचल के युवक की मौत

Sat, 15 Mar 2025 05:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

निर्माणाधीन दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की टक्कर में हिमाचल के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन दून- पांवटा फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरपुर और हसनपुर के बीच दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना पुलिस को दून- पांवटा फोर लेन पर दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों बाइक में दो-दो युवक सवार थे। बताया कि दुर्घटना में चारों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 

उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के मानपुर देवड़ा निवासी सुमित (26) पुत्र मामचंद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सहसपुर के बद्री पुर निवासी राजू (20) पुत्र सोमा, दीपक (21) और शेरपुर निवासी हुकुमचंद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि एक बाइक शेरपुर से धर्मावाला की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी बाइक धर्मावाला से शेरपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और टक्कर हो गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें