फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: गोविंदघाट में टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल गिरा, मलबे में दबने से एक की मौत

Wed, 05 Mar 2025 03:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

चमोली के गोविंदघाट में आज सुबह पहाड़ी टूटने से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हेमकुंड जाने वाला मार्ग भी हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया है। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

बुधवार सुबह करीब दस बजे अचानक गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज (केबल के सपोर्ट पर बना पुल) पर गिर गई। एक झटके में पुल पत्थरों के साथ अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल का पुलना की तरफ का हिस्सा नदी में गिर गया जबकि गोविंदघाट की तरफ का हिस्सा तिरछा होकर लटक गया। वहीं मलबे में एक व्यक्ति भी दब गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची।

अस्थायी पुल का काम शुरू

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि गोविंदघाट में पुल टूटने से हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, पुलना और भ्यूंडार का संपर्क टूट गया है। लोनिवि ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थायी पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं लोनिवि ने सामान्य आवाजाही के लिए 110 मीटर स्पान के वैली ब्रिज की जरूरत बताई है। इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: तीन बार मौत से सामना...सामने एक साथी ने तड़प कर तोड़ दिया दम, कांपते हुए मनोज ने बताया मंजर

डीएम के मुताबिक भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने अपराह्न करीब चार बजे मलबे से शव को निकाल लिया। गोविंदघाट थाने के एसओ विनोद रावत ने बताया कि मृतक की पहचान जोगिंदर शर्मा (34 साल) पुत्र पारस निवासी सुदामा नगर थाना बेरिया, जिला बेतिया, चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। जोगिंदर यहां कारपेंटर का काम करता था। वह पुलना से गोविंदघाट की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा अचानक भूस्खलन हो गया।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें