फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में सबसे ज्यादा तपिश घंटाघर में, झुलसा रही खुली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का असर उत्तराखंड के मैदानी व पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। इसके चलते प्रदेश भर में हर रोज रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दून की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा तपिश घंटाघर क्षेत्र के पास है। जबकि शहर की खुली सड़कों पर दिन के समय चल रहीं गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते बुधवार को घंटाघर का तापमान 65.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि घंटाघर पर ही स्थित पीपल के पेड़ के नीचे 38 डिग्री दर्ज किया गया।

यह बात सिटीजन फॉर ग्रीन दून की ओर से किए गए सर्वे में सामने आई हैं। संगठन की ओर से 29 मई को किए गए सर्वे में पता चला है कि शहर के उन हिस्सों में अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां कोई पेड़ या शेड नहीं है। संगठन की ओर से दो दिन लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में सर्वे किया।
विज्ञापन






इन्फ्रारेड थर्मामीटर से किया गया सर्वे



संगठन की ओर से इन्फ्रारेड थर्मामीटर (बुखार नापने की मशीन) के जरिये तापमान का सर्वे किया गया। जबकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दूसरे उपकरण से तापमान को दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन


-



यह रहा दून का तापमान

दिनांक घंटाघर चकराता रोड पलटन बाजार ग्रीन वैली दिलाराम चौक आईएसबीटी



29 मई 65.5 65.2 62.8 61.8 63.2 62.1

पेड़ के नीचे 38.0 39.6 - - 48.1 48.1





संगठन की ओर से बीते कुछ सालों से अलग-अलग जगहों पर लोगों की मदद से इन्फ्रारेड थर्मामीटर के जरिये तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस साल भी 29 मई को शहर के अलग-अलग जगहों में तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। खुली सड़कों और बिना पेड़ या शेड वाली जगहों का तापमान 60 डिग्री से ऊपर ही रिकॉर्ड किया गया।

-रुचि सिंह, सदस्य, सिटीजन फाॅर ग्रीन दून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें