फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उच्च शिक्षा विभाग को मिले पांच सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग को पांच सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मिले हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित इन अभ्यर्थियों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र दिए।
उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि इन सभी को दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है। जिसमें संतोषी गौड़ को राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा, अर्पित कुमार सिंह को उपरैंखाल, प्रीति जोशी को भतरौंजखान, चंदन सिंह जीना को थलीसैंण एवं मनोज कुमार को राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में पहली तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा विभाग में लगातार खाली पदों को भर रही है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एएस उनियाल, उप निदेशक डॉ. ममता नैथानी, सहायक निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार, वीरेंद्र रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नव नियुक्त सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष व उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें