फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुर्घटना, जीवन बीमा का उत्तराखंड में असर, पीड़ितों को 150 करोड़ की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण जनवरी 2026 तक होगा पूरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। केंद्रीय दुर्घटना और जीवन बीमा प्रदान करने वाली योजनाएं, उत्तराखंड में असरकारक साबित होने लगी हैं। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में मालूम हुआ कि अब तक 150 करोड़ से अधिक की मदद जरूरतमंदों को मिल चुकी है।

राज्यसभा सदन पटल पर भट्ट ने जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत जानकारियां मांगी थीं। जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड में जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 26 नवंबर तक भुगतान के लिए हुए कुल 6606 दावों के सापेक्ष कुल 132.12 करोड़, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किए 1131 दावों में 22.62 करोड़ रुपए की मदद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे की प्रगति को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का 210 किमी की लंबाई का 6-लेन पहुंच-नियंत्रित गलियारा का कार्य अंतिम चरण में है। लंबित मुकदमे के कारण अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) जंक्शन खंड में 70 मीटर सर्विस रोड का हिस्सा बाधित है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे की संशोधित निर्धारित तिथि जनवरी 2026 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें