फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: केदारनाथ धाम में जल्द लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे; चढ़ावे और यात्रियों की होगी निगरानी

Sun, 26 Jul 2026 07:58 PM IST
Alka Tyagi राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में हाईटेक कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इसका फैसला किया है।

विज्ञापन


बीकेटीसी के अंतर्गत 47 मंदिर आते हैं इनमें कुछ मंदिरों में कैमरे लगे हैं। समिति ने अब निर्णय लिया है कि जिन मंदिरों में ज्यादा श्रद्धालु जाते हैं वहां चढ़ावे की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केदारनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। मध्यमेश्वर में नेटवर्क के कारण फिलहाल यह नहीं हो सकेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें