फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से टकराई तेज रफ्तार यूटिलिटी

विज्ञापन
साहिया में कार की टक्कर के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
साहिया। एक तेज रफ्तार यूटिलिटी अनियंत्रित होकर साहिया बाजार में खड़ी बोलेरो से जा टकराई। यूटिलिटी को देख बोलेरो के आसपास मौजूद लोग और उसमें बैठी सवार भाग खड़ी हुई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो मुख्य बाजार में एक दुकान के आगे सवारियों को उतार रही थी। तभी क्वानू मोटर मार्ग से आ रही एक यूटिलिटी के ब्रेक फेल हो गए। यूटिलिटी तेज रफ्तार के साथ बोलेरो की ओर बढ़ने लगी। जिसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके से भाग खड़े हुए। जिसके चलते सैकंडो बाद ही यूटिलिटी बोलेरो जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें