विकासनगर। चकराता वन प्रभाग अंतर्गत रामपुर मंडी में बीते सोमवार की रात से तीन हाथियों ने डेरा डाला हुआ है। एहतियात के तौर पर वन कर्मी हाथियों की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। रामपुर मंडी आसन कंजर्वेशन रिजर्व से सटा हुआ है।
अक्सर कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगलों में हाथियों का आवागमन बना रहता है। हाथी कभी-कभार भटक कर इससे सटे चकराता वन प्रभाग की रामपुर मंडी में पहुंच जाते हैं। यहां करीब 100 हेक्टेयर में जंगल है। वन विभाग के मुताबिक बीती रात रामपुर मंडी में हाथियों के पहुंचने की सूचना मिली। जिसके बाद से वन कर्मी हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखे हैं।
वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि जंगल में दो व्यस्क और एक छोटे हाथी को ग्रुप में देखा गया है। रामपुर मंडी से सटा हुआ ही हरबर्टपुर-पांवटा रोड है। जिसके चलते इस सड़क पर वाहनों की काफी आवाजाही बनी रहती है 7 हाथियों की उपस्थिति के चलते राहगिरों और वाहन चालकों को भी राहगिरों को आगाह किया जा रहा है। विभाग हाथियों के फिर से तिमली रेंज के जंगल में लौटने का इंतजार कर रहा है। हाथियों को स्थानीय लोगों से कोई दिक्कत न हो। इसे लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है।