वहीं, नई टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी, बागेश्वर ,चंपावत और पिथौरागढ़ में जिलाधिकारियों ने क्षा एक से लेकर 12 वीं तक के भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, मंडल, नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी शुरु हो गई है।
केदारनाथ में दोपहर बाद से हल्की बर्फबारी हो रही है, जो देर शाम तक रही। यहां चारों तरफ कोहरा छाया हुआ है। शीत लहर का प्रकोप बढने से ठंड बढ़ गई है। तीन दिन की चटक धूप के बाद बुधवार सुबह से केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा।