फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से काजू-बादाम, मेवे बांटना मुश्किल

Wed, 30 Oct 2013 08:36 PM IST
अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन है और दिवाली को महज दो दिन बचे हैं। बीते साल तक मित्र-परिचितों में सूखे मेवे बांट रहे लोगों को अब महंगाई की वजह से काजू-बादाम, मेवे बांटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कीमतों में हुआ इजाफा
दरअसल, दो माह के भीतर ही इनके रेट में 50 रुपये से लेकर ढाई सौ रुपए तक का इजाफा दर्ज किया गया है।  अगर पिछले साल के त्योहारी सीजन से तुलना करें तो यह अंतर और ज्यादा बैठेगा।

रुपये के कमजोर होने के चलते भी बादाम में उछाल रहा। इस वजह से लोग बाजार में खरीदारी करने तो आ रहे हैं, लेकिन इस खरीदारी का वजन थोड़ा कम हो गया है। वह अब एक किलो की जगह आधा किलो के पैक पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में
वैरायटी--------कीमत(दो माह पहले)------अब
काजू---------------560----------------------640
किशमिश-----------140----------------------240
पिस्ता--------------600-----------------------850
बादाम--------------440-----------------------560

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें