फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी, पारा पहुंचा 38 डिग्री के पार 

Mon, 15 Apr 2019 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में अचानक से पड़ी चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में बाजारों के साथ सड़कें भी सूनी हो गईं तो दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग घरों में परेशान हो उठे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को मौसम बिगड़ने की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही सूरज आग उगलने लगा था। दोपहर होते-होते धूप को असर बढ़ता चला गया। दोपहर में एक बजे से हालात इतने बुरे हो गए कि सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया।

बाकी कसर हवा के साथ लू के थपेड़ों ने पूरी कर दी। लू के प्रकोप से हलक भी सूख गए। जीव जंतु तो दूर की बात पैदल चलने वाले लोग भी मुश्किल से ही नजर आए। स्कूलों में भरी दोपहर में हुई छुट्टी के बाद बच्चों को घर तक जाना मुश्किल रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दुकानदार भी शटर गिराकर आराम करते हुए नजर आए, लेकिन परेशान तो तब अधिक हो गए, जब बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भरी गर्मी में इससे अधिक परेशान हो गए। तन पसीना पसीना रहा। दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ी रही।

लोगों ने सड़कों के किनारे खड़ी ठेलियों से बेल, गन्ने का जूस, शरबत और अन्य पेय पदार्थ का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। उधर, बढ़ी धूप और लू के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।

एनआईएच के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोहर अरोड़ा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम बिगड़ सकता है। दिन में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें